राष्ट्रीय

बिलकिस बानो को भी न्याय दिलवाएं। बलात्कारियों का सम्मान करने वालों के खिलाफ बयान दें।’ मोहन भागवत के मदरसे के दौरे पर दिग्विजय सिंह का तंज़

बिलकिस बानो को भी न्याय दिलवाएं। बलात्कारियों का सम्मान करने वालों के खिलाफ बयान दें।' मोहन भागवत के मदरसे के दौरे पर दिग्विजय सिंह का तंज़

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख तंज कसा है। दिग्विजय ने इस दौरे की तुलना हाथियों के दांत से की, जो दिखाने के और होते हैं, खाने के और।

कांग्रेस दिग्विजय ने कहा कि ‘अब मोहन भागवत जी, आप अख़लाक़ (जो 2015 में दादरी में पीट-पीट कर मार डाला गया था) के परिवार से भी मिलें, बिलकिस बानो को भी न्याय दिलवाएं। बलात्कारियों का सम्मान करने वालों के खिलाफ बयान दें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जहां-जहां निर्दोष मुसलमानों को आपके कार्यकर्ताओं ने सताया है उनसे माफ़ी मांगें, उन्हें न्याय दिलवाएं तो हमें भरोसा होगा कि RSS की सोच में फ़र्क़ आ रहा है। अन्यथा आपका मदरसा-मस्जिद जाना केवल दिखावा होगा।’

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘एक कहावत है कि हाथी के हाथी दांत केवल दिखाने के लिए होते हैं और उनके खाने के लिए अलग-अलग दांत होते हैं।’ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। फिर वह पहली बार किसी मदरसे में गए और छात्रों से बातचीत की।

Related Articles

Back to top button
×