हरियाणा

पानीपत में राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना ,किसान आंदोलन के ज़रिये जीता हरियाणा का दिल, बताया हरियाणा को बेरोज़गारी का चैंपियन ! बेरोजगारों का बांटा दर्द, दिलाया न्याय का भरोसा !

पानीपत में राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना ,किसान आंदोलन के ज़रिये जीता हरियाणा का दिल, बेरोजगारों का बांटा दर्द, दिलाया न्याय का भरोसा !

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के पानीपत में विशाल रैली का आयोजन किया गया रैली में राहुल गांधी ने हरियाणा के लोगो का दिल जीत लिया । उन्होंने सर्वाधिक बेरोजगारी झेल रहे राज्‍य के युवाओं को सरकार की नीयत से आगाह करते हुए केंद्र और राज्‍य की बीजेपी सरकार पर हमला भी किया।

भाषण के दौरान उन्होंने औद्योगिक नगरी पानीपत के कारोबारियों की नोटबंदी और गलत जीएसटी से हुई तबाही के जरिये पूरे उद्योग जगत के जख्‍मों को सहलाया। किसान आंदोलन का केंद्र रहे हरियाणा के किसानों की शहादत याद को याद किया और मजदूर-कामगारों-किसानों को कांग्रे सरकार आने पर साल में 72 हजार खाते में डालने का वादा कर उनके साथ न्‍याय करने का संकल्‍प दोहराया।


 

Related Articles

Back to top button
×