UNCATEGORIZED

पांच राज्यों में चुनाव से पहले कर्मचारियों को लुभाने में जुटी मोदी सरकार, DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान !

पांच राज्यों में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को लुभाने में जुट गई है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया है। इसका फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा।

 

असल, ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर शासकीय कर्मचारी देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला और भाजपा की करारी हार हुई। मध्य प्रदेश सहित अन्य सभी चुनावी राज्यों में भी OPS बड़ा मुद्दा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कर्मचारियों की नाराजगी कम करने के लिए मोदी सरकार ने चुनाव से ठीक पहले DA बढ़ाने का ऐलान किया है।

नरेंद्र मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करने के बाद अब ये 46 फीसदी हो गया है। इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी मामूली उछाल देखने को मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×