नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं-एक एक कर ‘नेहरू’ का नाम हटाने पर बोले राहुल गांधी
नेहरू की विरासत नेहरू का नाम मोदी के ओछे हथकंडों से ख़त्म नहीं हो पाएगा !
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया है। ‘नेहरू’ का नाम हटाएं जानें पर राजनीति बवाल जारी है, एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं के बयान आ रहे है। इसी कड़ी में अब आज गुरुवार (17 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुवार को दो दिन के लेह-लद्दाख दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के हवाईअड्डे पर पत्रकारों द्वारा नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) करने पर सवाल किया गया, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब देते हुए यह बयान दिया। नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने के सवाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि, नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।