राष्ट्रीय
नागालैंड और मेघालय में मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, मेघालय में संगमा तो नागालैंड में नेफ्यू CM पद की शपथ ! PM मोदी भी होंगे शामिल !
नागालैंड और मेघालय में मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, मेघालय में संगमा तो नागालैंड में नेफ्यू CM पद की शपथ ! PM मोदी भी होंगे शामिल !

पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। एनडीपीपी के नेफियू रियो और एनपीपी के कॉनराड संगमा क्रमश: नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के दौरे पर आज नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगे। वह यहां नगालैंड और मेघालय की नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नगालैंड में एनडीपीपी के नेफियू रियो तो मेघालय में एनपीपी नेता कॉनराड संगमा के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा। बुधवार को पीएम त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचेंगे।