अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने शराब पीने की कानूनी उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी है अब दिल्ली में शराब की कोई सरकारी दुकान नहीं होगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये घोषणाएं कीं ! मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति के बारे में बताते हुए कहा कि सरकारी शराब की दुकानें अब बंद होंगी। निविदा के जरिए निजी लोगों को शराब की दुकानें दी जाएंगी।