नई दिल्ली

दिल्ली -रोहिणी में डबल मर्डर,से फिर दहली दिल्ली प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी और पड़ोसी को उतारा मौत के घाट !

दिल्ली -रोहिणी में डबल मर्डर,से फिर दहली दिल्ली प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी और पड़ोसी को उतारा मौत के घाट !

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज डबल मर्डर से सनसनी मच गई। आरोप है एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवोंं को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रोहिणी इलाके में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते महिला और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सुबह करीब सवा 8 बजे इस डबल मर्डर की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की और सबूत इकट्ठे किए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इमरान ई-रिक्शा चलाता है और उसकी शादी को 12 साल हुए हैं। आरोपी के तीन बच्चे हैं। वहीं, मृतक लड़का पास की फैक्ट्री में काम करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×