नई दिल्ली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की छापेमारी !

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई जारी है। आज ईडी ने अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी की है। ED ने ये रेड पिछले साल अमानतुल्लाह खान के ऊपर लगे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले के आरोप को आधार बनाकर डाली है।

अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।
इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।



