नई दिल्ली

दिल्ली – दिल्ली की सड़कों पर सैलाब, उफान पर यमुना,वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद,कई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत !

दिल्ली - दिल्ली की सड़कों पर सैलाब, उफान पर यमुना,वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, कई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत !

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 205 से तीन मीटर ऊपर है। इससे पहले कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। यमुना के आस-पास बसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है। दुकान-मकान तक डूब चुके हैं। लोग घरों की छत पर तो सड़कों किनारे शरण लिए हुए हैं। इधर यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर एलजी ने गुरुवार को डीडीएमए की बैठक बुलाई है।

बाढ़ के कारण दिल्ली के जलग्रस्त इलाकों में सभी सरकारी प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसका एलान किया। साथ ही बाढ़ के कारण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद किया गया है। इससे राजधानी में पेयजल की किल्लत हो सकती है।

 

सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×