नई दिल्ली

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े लोहे की रॉड से पीट पीटकर लड़की की हत्या, दिल्ली की कानून व्यवस्था गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है !

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े लोहे की रॉड से पीट पीटकर लड़की की हत्या, !!

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की पर कॉलेज के बाह लोहे की राड से हमला किया गया। हमले में बुरी तरह से घायल लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दिल्ली के दक्षिण जिले की डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि दिल्ली के दक्षिणी मलवीय नगर के ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शरीर के पास एक लोहे का रॉड भी मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था।

डीसीपी ने कहा कि घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×