राष्ट्रीय

दिल्ली: आज रामलीला मैदान में किसान-मजदूर संघर्ष की बड़ी रैली,भारी जनसैलाब को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी !

दिल्ली: आज रामलीला मैदान में किसान-मजदूर संघर्ष की बड़ी रैली,भारी जनसैलाब को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी !

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान और मजदूर प्रदर्शन करेंगे। कृषक संगठनों का आरोप है कि मोदी सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा कर रहा है, जिसके कारण आज देशभर में उनकी हालत खराब है। महज 15 दिन के भीतर दिल्ली में किसान संगठनों का दूसरा बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इससे पहले पिछले माह 20 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले देशभर के किसान दिल्ली की रामलीला मैदान में जुटे थे। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी थी।

दिल्ली के कई इलाकों से हजारों हजारों के जत्थों के साथ मार्च करता हुआ किसान मजदूरों का अलग काफिला सुबह से ही रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहा है। ये अभी भी जारी ही है।

रामलीला मैदान और उसके आस पास सेंट्रल दिल्ली की सड़कों किसान मजदूरों से पटा हुआ है जबकि इनके लाल झंडों और बैनरों ने इस पूरे इलाके की एक अलग ही तस्वीर बना दी है।

 

आपको बता दे ये संघर्ष रैली अपने आप ऐतिहासिक है क्योंकि देश के हर तबके के मज़दूर,कर्मचारी और किसानों की एकता शायद ही इससे पहले देखी गई हो। ये एकता कोई सिर्फ नेताओ या फिर संगठनों के स्तर पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर दिखती है। इसमें शामिल किसान कर्मचारियों के हक में पुरानी पेंशन की बात करते है तो कर्मचारी भूमिहीन किसान और खेत और मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी का सवाल उठा रहे हैं, वही खेत मज़दूर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को दोहरा रहे हैं।

 

किसानों और मजदूरों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदान के आस-पास के रास्तों से बचकर निकलने की सलाह दी है। किसान-मजदूर संघर्ष रैली को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर डायवर्जन किए हैं। महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अजमेरी गेट, दिल्ली गेट, कमला मार्केट से हमदर्द चौक, भवभूति मार्ग, पहाड़गंज चौक जाने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×