राष्ट्रीय
तेल से टमाटर तक सब महंगा तो रोटी छीनी, अब कपडे पर नज़र GST 5% से 12% बढ़ाकर करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ व्यापारियों ने जताई नाराजगी दी हड़ताल पर जाने की धमकी
रोटी कपडा और मकान ढूंढते रह जाओगे ...
केंद्र की मोदी सरकार ने एक जनवरी से कपड़ों पर जीएसटी को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का एलान किया है इस बढ़ोतरी से कपडा व्यापारी नाराज़ हैं. उनका कहना है कि इससे व्यापार में कमी आएगी, टैक्स की चोरी बढ़ेगी और विदेशी कपड़े ज़्यादा बिकेंगे मुंबई में जगह-जगह पर बैनर लगाकर व्यापारी केंद्र सरकार की ओर से कपड़े पर जीएसटी बढ़ाए जाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं !

नाराज़ व्यापारियों का कहना है की अगर सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी और इस को वापस नहीं लिया तो वो बाकि के विकल्पों पर विचार करेंगे व्यापारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी भी दी !




