टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में बजरंग पूनिया ने एक और ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। भारतीय पहलवान ने 65 क्रिगा फ्रीस्टाइल वर्ग में ब्रॉन्ज के लिए खेले गए मुकाबले में कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराकर भारत को टोक्यो ओलंपिक में छठा मेडल दिलाया। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है।




