राष्ट्रीय
टोक्यो ओलंपिक में किसान पुत्र नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया जैवलिन थ्रो में दिलाया पहला गोल्ड मेडल !
देश के किसान पुत्र नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया जैवलिन थ्रो में दिलाया पहला गोल्ड मेडल !
भारत के एथलीट किसान पुत्र नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा दिया । नीरज ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया । नीरज ने फाइनल मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंका और गोल्ड की उम्मीद जगा दी। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया।

Pic Courtesy -Mandeep Punia

पहले भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं नीरज
नीरज इससे पहले एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं !टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है !




