झारखण्ड

झारखंड में सियासी हलचल तेज़ बिहार के बाद अब ED का रुख झारखंड की और, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, !

झारखंड में सियासी हलचल तेज़ बिहार के बाद अब ED का रुख झारखंड की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, !

झारखंड में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल का करीबी सहयोगी है।

पुलिस कॉन्सटेबल की एके-47 को बताया प्रेम प्रकाश  की 

वहीं इससे पहले देर रात प्रेम प्रकाश के घर से ईडी ने दो एके-47, 60 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की थी। हालांकि, बाद में रांची पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों एके-47 प्रेम प्रकाश के नहीं बल्कि रात में उनके पास ठहरे दो पुलिस कॉन्सटेबल की है।

बताया जा रहा है कि ईडी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड और बिहार के करीब 17 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×