झारखण्ड

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात ! पिता ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी,गिरिडीह में पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर अपनी जान दे दी. ह्त्या की वजह जानने की कोशिश.

झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और एक बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह इस हृदय विदारक घटना की खबर इलाके में फैली तो लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। यह घटना महेशलिट्टी गांव की है। मृतकों में 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की दो बेटियां आफरीन परवीन (12 वर्ष) और जैबा नाज (8 वर्ष) एवं बेटा सफाउल अंसारी (6 वर्ष) शामिल हैं। सनाउल अंसारी की पत्नी दो दिन पूर्व गिरिडीह जिले के जमदहा गांव स्थित अपने मायके गई थी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना रात दो-तीन बजे के आसपास की है। इसकी जानकारी रविवार की सुबह लोगों को तब हुई, जब रमजान की सेहरी के बाद भी सनाउल के घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। कोई आवाज न आने पर लोग किसी तरह अंदर घुसे तो सनाउल अंसारी को फांसी पर लटका पाया, जबकि उसके तीनों बच्चे वहीं मृत पड़े थे।

इसकी सूचना तत्काल पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाने की पुलिस को दी गई। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सनाउल ने अपने तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दी है। सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था। इसके अलावा वह अपने घर में राशन और कपड़े की छोटी दुकान भी चलाता था। घटना की वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×