छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 से अधिक नक्सली मारे जाने की खबर । मुठभेड़ अभी भी जारी है:

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में नक्सली समूह का एक ऐसा सदस्य भी मारा गया, जिसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था.
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और मामले पर अधिक जानकारी का इंतजार है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह उस समय हुई जब कैंप गरपा और गरपा गांव के बीच बीएसएफ की रोड-ओपनिंग पार्टी तैनात की जा रही थी. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है और विस्तृत जानकारी अधिकारियों द्वारा बाद में साझा की जाएगी.



