राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 के लिए लॉचिंग पैड सहित कई उपकरण बनाए, एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के कर्मचारी-अधिकारी इन्हें 17-18 महीने से वेतन नहीं मिला है !

चंद्रयान-3 के लिए लॉचिंग पैड सहित कई उपकरण बनाए, एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के कर्मचारी-अधिकारी इन्हें 17-18 महीने से वेतन नहीं मिला है !

रांची में एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) का उद्घाटन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 नवंबर 1963 को दीपावली के दिन किया था। लेकिन, आज इसके विशाल कारखानों के परिसरों में उदासी और मायूसी का गहरा अंधकार है।

करीब 22 हजार कर्मचारियों के साथ शुरू हुई कंपनी में अब 3400 कर्मचारी-अधिकारी हैं। कंपनी पर कर्ज और बोझ इस कदर है कि इन्हें 17-18 महीने से वेतन नहीं मिला है।

कंपनी के एक अधिकारी बताते हैं कि अभी भी कंपनी के पास करीब 1,200 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर है, लेकिन वर्क ऑर्डर को पूरा करने के लिए कंपनी के पास वर्किंग कैपिटल नहीं है।

31 मार्च 2023 को एचईसी प्रबंधन ने अपनी देनदारियों की जानकारी भारी उद्योग मंत्रालय को देते हुए आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई थी, लेकिन सरकार ने पहले ही मदद से इनकार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×