गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने एक बार भी नहीं ली किसानो की सुध !
एक तरफ 41 दिन से कड़ाके की ठण्ड में किसान सड़क पर केंद्र सरकार के किसान बिल का विरोध कर रहा है दूसरे गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने एक बार भी किसानो की सुध नहीं ली. गुरदासपुर के किसानो में इस बात को लेकर काफी रोष और गुस्सा है उनका कहना है की भावनाओं में बहकर हमने सनी देओल को अपना सांसद चुना लेकिन एक बार भी उन्होंने किसानो के बीच आकर उनसे कोई बात तक नहीं की 60 से ज़्यादा किसानो की शहादत से बेखबर केंद्र की सरकार ने सनी देओल को Z PLUS सिक्योरिटी मुहैया कराई है !