राष्ट्रीय

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या, विरोध में देशभर में आज हड़ताल पर डॉक्टर, OPD सेवाएं बंद !

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है. रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से हड़ताल का ऐलान किया है.

दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों ही देखते हैं. ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. एक दिन पहले ही देश की राजधानी के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला था.

 

आरडीए ने इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखते हुए हड़ताल की बात कही है. यह हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की होगी. बाकी के सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट मरीजों को देखेंगे. वहीं, इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी.

 

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं. ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं. डॉक्टरों की मांग है इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए. देश भर के हॉस्पिटल में डॉक्टर की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए. जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाए.

 

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, कलावती बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबंधित लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सहित अन्य कई सरकारी अस्पतालों ने भी सोमवार को ओपीडी सेवाएं, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में काम बंद रखने की घोषणा की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×