पंजाब

केंद्र की मोदी सरकार की MSP की घोषणा एक छलावा- नवजोत सिंह सिद्धू

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा एक जुमला !

कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया केंद्र की मोदी सरकार के  2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की !

 

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर आंकड़ों के साथ बताया की मोदी सरकार ने गन्ने और गेहूं पर किसानों को कितनी राहत दी और डीजल डीएपी के मूल्य में कितनी वृद्धि हुई ! उन्होंने अपने  ट्वीट में लिखा “केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया
लेकिन मिला क्या ?
गन्ने पर एफआरपी 1.75% (सिर्फ ₹5)
गेहूं पर एमएसपी 2% (सिर्फ ₹40)
इस बीच, पिछले एक साल में खर्च बढ़ गया है
डीजल 48%
डीएपी 140%
सरसों का तेल 174% बढ़ा
सूरजमुखी तेल 170%
एलपीजी सिलेंडर 190 रु “

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×