मध्यप्रदेश
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़
मध्यप्रदेश के श्योपुर शहर में बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करते समय केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को नाराज स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके वाहनों के काफिले पर कथित तौर पर कीचड़ भी फेंका गया। श्योपुर शहर और जिला इस हफ्ते की शुरुआत में भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से लोकसभा सांसद हैं।
स्थानीय लोगों ने तोमर से शिकायत की कि प्रशासन ने बाढ़ के बारे में समय पर लोगों को सतर्क नहीं किया और यह जिला प्रशासन की विफलता है।पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि प्रशासन ने ढिलाई बरती।