राष्ट्रीय

“कायर है इस देश का प्रधानमंत्री” दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में प्रियंका गाँधी की दहाड़ “इस देश का प्रधानमंत्री कायर है”

"कायर है इस देश का प्रधानमंत्री" दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में प्रियंका गाँधी की दहाड़ "इस देश का प्रधानमंत्री कायर है"

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता राजघाट पर जमा हुए । देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मंडराते खतरे और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर यह संकल्प सत्याग्रह किया गया !

 

इस मौके पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंक गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रियों और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।


 

 

 

“कांग्रेस महासचिव ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री को कायर कहा और उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी उन्होंने कहा कायर है इस देश का प्रधानमंत्री कायर है लगा दो केस मुझ पर ले जाओ जेल मुझे भी लेकिन सच्चाई ये है की इस देश का प्रधानमंत्री कायर है ”

प्रियंका गांधी ने कहा, “आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में खड़े होकर कहते हैं कि यह परिवार नेहरू के नाम को इस्तेमाल क्यों नहीं करता। पूरे परिवार का अपमान करते हैं। कश्मीरी पंडित समाज के रिवाज का अपमान करते हैं। जिसके तहत एक बेटा अपने बाप के मरने पर पगड़ी पहनता है। परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाता है। लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता। आपको दो साल की कोई सजा नहीं मिलती है। आपको कोई जेल की सजा नहीं मिलती है। आपको संसद से कोई बाहर नहीं निकालता है। आपको कोई मना नहीं करता है कि आप चुनाव नहीं लड़ सकते। सवाल यह है कि क्यों? आज तक हम चुप रहे हैं। हमारे परिवार का अपमान यह लगातार करते गए।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “इस देश के लोकतंत्र की नींव कांग्रेस पार्टी के महापुरुषों ने डाली है। इस देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ी। आज भी इस देश की आजादी के लिए ही लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×