कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, कर्नाटक की जनता से किए 5 बड़े वादे, जानें क्या है कांग्रेस के 5 वादे !
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, कर्नाटक की जनता से किए 5 बड़े वादे, जानें क्या है कांग्रेस के 5 वादे !
बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया।
कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटियों को दोहराया है, गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को सर्व जनांगदा शांतिया थोटा’ (सभी समुदायों का शांतिपूर्ण उद्यान) नाम दिया है।
:
CP Shri @kharge, along with AICC GS I/c Karnataka @rssurjewala Ji, KPCC President @DKShivakumar Ji, CLP… pic.twitter.com/MAeFVpK20w
— Congress (@INCIndia) May 2, 2023
कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कुल 3,632 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बीजेपी के 707 और कांग्रेस के 651 उम्मीदवार हैं, जबकि 1,720 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।