नई दिल्ली

एक और श्रद्धा वालकर : दिल्ली उत्तम नगर के साहिल गहलोत ने निक्की यादव की हत्या कर शरीर को फ्रिज में छिपाया,लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे साथ, आरोपी गिरफ्तार !

एक और श्रद्धा वालकर :दिल्ली उत्तम नगर के साहिल गहलोत ने निक्की यादव की हत्या कर शरीर को फ्रिज में छिपाया, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे साथ,आरोपी गिरफ्तार !

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस की तरह एक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। वह बॉडी को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि मृतक निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके साहिल गहलोत (24) के साथ लिव-इन में रह रही थी। साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात पर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई।

 

10 फरवरी को साहिल ने ISBT के पास कार में मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कार में लेकर घूमता रहा, फिर मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में बने अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। पुलिस को किसी ने ढाबे पर लाश छिपाए जाने की सूचना दी, तब इसका खुलासा हुआ। साहिल ने 10 फरवरी को ही दूसरी लड़की से शादी भी कर ली

 

साहिल और निक्की एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे । साहिल ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसका परिवार किसी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसके शादी की डेट भी फिक्स कर दी। साहिल के परिवार ने 9 फरवरी को सगाई और 10 फरवरी को शादी की तारीख तय की।

Related Articles

Back to top button
×