नई दिल्ली

दिल्ली: 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलटी, कई लोग घायल घायल यात्रियों में एक महिला और एक बच्चा शामिल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया !

दिल्ली: 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलटी, कई लोग घायल घायल यात्रियों में एक महिला और एक बच्चा शामिल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया !

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के रजोकरी में बुधवार को 50 यात्रियों को लेकर जा रही निजी बस पलट गई है। गुरुग्राम के पास रजोकरी में हुए इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। बस में फंसे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। घालयों को नजदीक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना दिल्ली एयरपोर्ट के पास रजोकरी फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई।गनीमत रही कि इस हादस में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×