उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश -पैसे देकर अपनी ही बेटी को जिंदा जलवा दिया ! बेटी का मुस्लिम व्यक्ति के साथ संबंध था !
संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया 4 फरवरी को धनघटा पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले गांव जिगिना में एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला था। जांच में पता चला कि शव गोरखपुर के बेलघाट इलाके की रंजना यादव की है। पूछताछ में पीड़िता के पिता ने स्वीकार कर लिया है कि उनकी बेटी का मुस्लिम व्यक्ति के साथ संबंध था। जब बेटी ने प्रेमी को छोड़ने से इनकार कर दिया तो पिता ने अपने बेटे और दामाद के साथ मिलकर उसे मारने के लिए माहुली का कांट्रेक्ट किलर किराए पर लिया।युवती के हाथ-पैर बांधे और फिर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़िता के पिता कैलाश यादव, भाई अजीत यादव, बहनोई सत्य प्रकाश यादव और सीताराम यादव को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया पेट्रोल कंटेनर और मोटरसाइकिल भी बरामद हो गया है। अब कॉन्ट्रैक्ट किलर की तलाश की जा रही है।




