राष्ट्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची मंत्रालय, 11 बजे प्रस्तुत करेंगी अंतरिम बजट 2024 !

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण गुरुवार को 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का ये छठा और मौजूदा लोकसभा का आखिरी बजट है। संसद में बजट प्रस्तुत करने के बाद वित्त मंत्री शाम 4 बजे मीडियाकर्मियों को भी संबोधित करेंगी।

मंत्रालय के मुताबिक वित्त मंत्री सीतारमण छठी बार अपना बजट लोकसभा में भाषण पढ़ेंगी। वित्त मंत्री 9.15 बजे संसद भवन पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसके बाद वित्त मंत्री 11 बजे सदन में बजट पेश करेंगी।

हमारे देश में हर 5 साल में लोकसभी चुनाव होता है, इस दौरान जिस साल में लोकसभा का चुनाव होता है। उस साल दो बार वित्त मंत्री बजट पेश करते हैं। पहला बजट ऐतिहासिक तारीख 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेश होता है।

इस साल निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। क्योंकि इस साल लोकसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में केंद्र सरकार पूर्ण या यूनियन बजट पेश नहीं कर सकती। भारतीय संवैधानिक नियमों के अनुसार, तत्कालीन केंद्र सरकार केवल एक बार ही बजट पेश कर सकती है। गुरुवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। अंतरिम बजट कुछ महीनों के लिए होता है, जब तक कि नई केंद्र सरकार कार्यभार नहीं संभाल लेती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×