राष्ट्रीय
अर्नब गोस्वामी ने चैनल के पक्ष में टीआरपी रेटिंग्स के लिए मुझे 40 लाख रुपये दिए, पार्थो दासगुप्ता का दावा –इंडियन एक्सप्रेस
टीआरपी स्कैम में पेश की गई एक अतिरिक्त चार्जशीट में सामने आई है,अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ पहले नवंबर 2020 को पुलिस ने जो चार्जशीट फाइल की थी जिसमें 12 लोगों के नाम थे अब 3600 पेजों की अतिरिक्त चार्जशीट में BARC CEO पार्थो दासगुप्ता, रोमिल रमगढ़िया और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास खनचंदानी के ख़िलाफ़ दायर की गई है स्कैम में गिरफ्तार पार्थो दासगुप्ता ने मुंबई पुलिस को दिए एक हस्तलिखित बयान में दावा किया है कि अर्नब गोस्वामी ने अपने चैनल के पक्ष में टीआरपी रेटिंग्स के लिए उन्हें तीन साल में चालीस लाख रुपये दिए और उन्हें छुट्टियां बिताने के लिए 12 हज़ार अमेरिकी डॉलर दिए थे.-इंडियन एक्सप्रेस




