मणिपुर
सुलग रहा है मणिपुर नहीं थम रहा बवाल,एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की हत्या के बाद फिर हिंसा भड़क सकती है।
सुलग रहा है मणिपुर नहीं थम रहा बवाल,एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की हत्या के बाद फिर हिंसा भड़क सकती है।

कांगपोकपी जिले के कूकी गांव में शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस और आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) की वर्दी पहन रखी थी।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग सुबह करीब 4 बजे आए और गांव में करीब दो घंटे तक रुके रहे और गोलियां चलाईं। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों के मारे जाने और दो के घायल होने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने घटना के बारे में इससे अधिक कुछ नहीं कहा है।