Kargil Vijay Diwas 2024: 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश में वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम !

देश आज करगिल विजय दिवस मना रहा है। देशभर में इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। करगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी की ऐसी मिसाल है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। हाड़ कंपा देना वाली सर्दी में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर करगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने अपने 527 से ज्यादा वीर सूपतों को खोया था। इस दौरान 1300 से ज्यादा जांबाज देश के लिए लड़ते हुए जख्मी हुए थे।
पाकिस्तान ने इस जंग की शुरूआत 3 मई 1999 को करते हुए करगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ की थी और वहां कब्जा जमा लिया था।
इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन विजय चलाया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था, वहां बम बरसाए गए। इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया।



