साकेत कोर्ट फायरिंग: पैसे दोगुना करने के नाम पर महिला ने लिए थे 25 लाख रुपये, आरोपी के साथ कर रही थी धोखाधड़ी !
साकेत कोर्ट फायरिंग: पैसे दोगुना करने के नाम पर महिला ने लिए थे 25 लाख रुपये, आरोपी के साथ कर रही थी धोखाधड़ी !
दिल्ली के साकेत कोर्टमें महिला पर हुई गोलीबारी में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने साकेत कोर्ट परिसर में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीटीआई के मुताबिक महिला पर गोली चलाने वाले निलंबित वकील ने महिला और एक वकील के खिलाफ कथित तौर पर उच्च ब्याज दर का प्रलोभन देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला 2022 में दर्ज कराया था.
शख्स ने 4 राउंड फायर की जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है- दिल्ली पुलिस#DelhiPolice #SaketCourt pic.twitter.com/Fp6NEg52k5
— News Network 24×7 (@24x7_network) April 21, 2023
जानकारी के अनुसार महिला ने आरोपी से पैसा दोगुना करने के वादे पर लाखों रुपये लिए थे। आरोपी ने महिला पर आरोप लगाया कि पैसे दोगुने करने के नम पर उससे 25 लाख रुपए लिए गए थे, जिसे महिला लौटा नहीं रही थी इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसकी सुनवाई शुक्रवार को होने वाली थी।
दिसंबर में FIR दर्ज़ हुई थी जिसमें पीड़िता आरोपी है। महिला ने पैसों को दोगुना करने के वादे से एक व्यक्ति(गोली मारने वाला) से पैसे लिए थे, उसी मामले को लेकर ये दोनों कोर्ट आए थे। पुरुष यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था: DCP #SaketCourt #DelhiPolice pic.twitter.com/zICYRBZi8D
— News Network 24×7 (@24x7_network) April 21, 2023
पीड़ित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह गोली चलने से एक महिला सहित कम से कम दो लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने साकेत कोर्ट परिसर में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।