राष्ट्रीय

EVM के खिलाफ कांग्रेस नेता डॉ उदित राज़ के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर विपक्ष के प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस ने रद्द की अनुमति, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है हम जंतर-मंतर पर सभा करेंगे

लोकसभा चुनाव से पूर्व ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्षी दलों ने आज यानी गुरुवार को जंतर मंतर पर ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन का हवाला देकर प्रदर्शन की अनुमति निरस्त कर दी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इसके बावजूद हम जंतर-मंतर पर सभा करेंगे।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पूर्व ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्षी दलों ने आज यानी गुरुवार को जंतर मंतर पर ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन का हवाला देकर प्रदर्शन की अनुमति निरस्त कर दी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इसके बावजूद हम जंतर-मंतर पर सभा करेंगे।

 

राज्यसभा सांसद सिंह ने ट्वीट कर कहा, ’22 फ़रवरी को जंतर मंतर पर ईवीएम के विरोध में प्रदर्शन रखा है और अचानक दिल्ली पुलिस ने अनुमति रद्द कर दी। बहाना किसान आंदोलन का, वास्तिवक्ता है कि ईवीएम के ख़िलाफ़ बीजेपी कुछ करने नही देना चाहती।

डॉ उदित राज़ के नेतृत्व में EVM हटाओ मोर्चा में नागरिक समाज, बामसेफ और इंडिया गठबंधन के दल हैं।।मैं खुद अनेक मोर्चा संगठन व अन्य राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम के विरोध में इस आंदोलन में शामिल होऊँगा।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रदर्शन में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। कांग्रेस नेता डॉ उदित राज ने कहा कि, ‘सरकार ने धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कहकर भले ही सभा की अनुमति को रद्द किया है लेकिन जनसभा होगी भले ही हमें जेल जाना पड़े। ईवीएम से मतदान संबंधी गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस तथा इंडिया समूह के नेता चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं लेकिन आयोग उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहा है।

उदित राज ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर उच्चतम न्यायालय के कल के फैसले से साफ हो गया है कि भाजपा चुनाव में धांधली कराती है और ईवीएम पर लोगों का विश्वास लगातार घट रहा है। अगर मेयर का बैलेट पेपर से चुनाव न हुआ होता तो धांधली पकड़ी नहीं जाती लेकिन अब आम लोगों को पता है कि भाजपा धांधली से चुनाव जीत रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×