खेल जगत

CWC2023:: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, भारत को पछाड़ टॉप पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका !

दिल्ली। विश्वकप 2023 के 32वें  मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगाए। इसके जवाब में कीवी टीम 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुकाबले में  न्यूजीलैंड को 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ अपने नेट रनरेट को और बेहतर करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम अंक तालिका में भारत को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंच गई है।

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में 358 रन के पहाड़ से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 167 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप दिखे। कॉनवे 2 रन, विल यांग ने 33 रन, रचिन रविंद्र 9, डेरिल मिचेश 24 और कप्तान टॉम लैथम ने 4 रन बनाया। टीम के लिए युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ही संघर्ष करने का माद्दा दिखा सके। फिलिप्स ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार विकेट और मार्को यानसेन ने तीन विकेट झटके। जबकि गेराल्ड कोएट्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×