खेल जगत

CWC 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर, नींदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर रचा इतिहास !

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आज  धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मैच में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया। यह इस वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर है।

इससे पहले 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर सबको चौंका दिया था। आज बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच को 43-43 ओवरों का कर दिया गया था। इसके बाद पहले खेलते हुए नीदरलैंड्स ने मैच में 8 विकेट गंवाकर 245 रन बनाए और अफ्रीकी टीम को 246 रन का टारगेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवरों में 207 के स्कोर पर सिमट गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 52 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। केशव महाराज ने 37 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाये। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 4 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। मिलर और क्लासेन ने 45 (45) रन की साझेदारी की। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लोगान वैन बीक को मिले। 2-2 विकेट रूलोफ वैन डेर मेरवे, बास डी लीडे और पॉल वैन मीकेरेन को मिले। कॉलिन एकरमैन को एक विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×