राष्ट्रीय
सत्ता में बने रहने का हथकंडा फिर अपना सकती है केंद्र की भाजपा सरकार ,पहले से पास महिला आरक्षण बिल की आड़ में एक बार फिर परिसीमन विधेयक ला सकती है सरकार !

केंद्र सरकार एक बार फिर परिसीमन विधेयक को संसद में पेश करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में Law Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार संसद का एक विशेष सत्र बुलाने या पिछले मानसून सत्र को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है !
17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में यह संविधान संशोधन विधेयक दो-तिहाई बहुमत (आवश्यक संख्या) नहीं जुटा पाने के कारण गिर गया था, तब पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे।
सरकार सूत्रों के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन इस बार जरूरी बहुमत के आंकड़े से 15 से 18 वोट ऊपर रहकर बिल पास कराने को लेकर आश्वस्त है।
इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 (राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35) करने और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करने का प्रयास है



