राष्ट्रीय

BJP-RSS के लोग सुबह से शाम तक बांटने-काटने की बात कहते हैंः हम एक हैं, संविधान की रक्षा करते रहेंगे-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

महाराष्ट्र चुनाव के लिए एमवीए का घोषणापत्र जारी करने के बाद मुंबई में आयोजित ‘संविधान बचाओ सम्मेलन’ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी आजकल नए-नए नारे दे रही है। मैं बस पूछना चाहता हूं कि क्या देश में खतरा है? अगर देश को खतरा है तो वो बीजेपी-आरएसएस से है।

बीजेपी-आरएसएस के लोग सुबह से शाम तक बांटने-काटने की बात कहते हैं। हमने तो हमेशा देश को एक रखने की कोशिश की। देश को एक रखने के लिए ही इंदिरा गांधी जी शहीद हो गईं।

 

खड़गे ने कहा कि आजकल कई नेता साधुओं के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं। कुछ तो मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं…मैं बीजेपी से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें या अगर आप संन्यासी हैं और ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं, तो राजनीति से बाहर निकल जाएं। एक तरफ आप ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ आप कहते हैं ‘बटोगे तो कटोगे’…वे लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं और उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×