नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा पर मॉनसून का कोई नामों निशान नहीं।
राजधानी दिल्ली में में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा पर मॉनसून का कोई नामों निशान नहीं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार,लोधी रोड, रिज और पूसा क्षेत्रों में भीषण लू चली, जहां पारा औसत तापमान से सात डिग्री अधिक क्रमश: 42.6 डिग्री सेल्सियस, 43.4 डिग्री सेल्सियस और 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पीतमपुरा (44.3 डिग्री सेल्सियस) और मुंगेशपुर (44.3 डिग्री सेल्सियस) भी भीषण लू की चपेट में हैं।
जुलाई में हल्की बारिश से तापमान में कमी की उम्मीद
इससे पहले 28 मार्च को राजधानी में लू चली थी। उस वक्त अधितकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा गया था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिल्ली में लू चलने की संभावना है। हालांकि 2 जुलाई से हल्की बारिश से तापमान में कमी आने की उम्मीद है। अगले 5 दिनों तक मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की कोई संभावना नहीं है।