बिहार

सिखों के 10वें गुरु “श्री गुरु गोबिंद सिंह”जी का नाम हटा पहले ही चालू हो चुके पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा !

बिहार में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का पहले से प्रस्ताव था, जिसे नजरअंदाज किया गया है।

कांग्रेस पार्टी के सासंद व् राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पुराने प्रस्ताव से जुड़ा एक दस्तावेज साझा किया और सवाल उठाया कि 10 फरवरी 2026 को बिहार के सड़क निर्माण विभाग ने एक पत्र के माध्यम से स्वीकार किया था कि तख्त श्री पटना साहिब के निकट होने के कारण पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव विचाराधीन है और इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस नामकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की बात हुई थी। वहीं, सत्ता पक्ष (भाजपा और जदयू) का तर्क है कि बिहार के विकास और बुनियादी ढांचे में नीतीश कुमार के बड़े योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×