“वोट चोर गद्दी छोड़ “पुरे देश में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ राहुल गाँधी की अगुवाई में पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन सड़को पर !

‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Bloc) के सांसदों ने 6 अक्टूबर 2026 को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित वोट चोरी के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च निकाला

मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, संजय राउत, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोक दिया और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना था कि इतने बड़े मार्च की अनुमति नहीं थी (केवल 30 लोगों को जाने की अनुमति दी गई थी
राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार को बचाने की है



