‘‘जेन जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं, आप किन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मुझे बताइए। मैं आपकी बात सुन रहा हूं।’’-राहुल गाँधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर के आसपास 3 अक्टूबर 2026 को ‘सत्याग्रह’ नामक एक नए डिजिटल मंच (वेबसाइट) की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशभर में अन्याय और अपने अधिकारों के लिए अकेले संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज़ को एक साथ लाना है 1

देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं – और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।

Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ – हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।

'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।

बापू ने यही सिखाया था… pic.twitter.com/X8jUwnyLBO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2026

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि देशभर में छात्र, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं अपने हक के लिए अक्सर अकेले लड़ते हैं। जो आवाज अकेली उठती है, वह दबा दी जाती है। ‘सत्याग्रह’ इसी अलगाव को खत्म करने की एक कोशिश है !
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस मंच पर अपनी कहानी साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया, “मैं जो कर सकता हूं, करूंगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर – नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है !