‘‘देश पूछ रहा है कि ‘अच्छे दिन’ कहां गए मोदी जी?जानलेवा महंगाई से पुरे देश में हाहाकार !

कांग्रेस ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 1977 की प्रसिद्ध हिंदी फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ के एक मशहूर गाने का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसा और लिखा— ‘क्या हुआ तेरा वादा? वो क़सम, वो इरादा
देश में खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा उछाल ने मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है।
दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
पिछले एक महीने में मसालों के दामों में 10% से 25% तक की भारी बढ़ोतरी हुई है। छोटी इलायची… pic.twitter.com/FjkPnIKN2w
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 21, 2026
पार्टी ने दावा किया है कि रसोई के लिए बेहद जरूरी दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है
कांग्रेस ने केंद्र सरकार को उसके पुराने वादों की याद दिलाते हुए घेरा है और मांग की है कि बढ़ते दामों पर तुरंत काबू पाकर आम उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।



