असम

गायक जुबीन गर्ग केस:असम में जेल के बाहर हिंसक हुई भीड़ ने की आगजनी व् तोड़फोड़,फिलहाल निषेधाज्ञा लागू !

असम में बुधवार को गायक जुबीन गर्ग केस के आरोपियों को लाते ही प्रदर्शन हिंसक हो गया। ज़ुबीन की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को जेल ले जाते समय बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर पथराव किया। पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने रबर की गोलियाँ चलाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और पांच या इससे अधिक लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

हिंसा तब हुई जब बुधवार दोपहर करीब दो बजे जब पांचों आरोपियों को लेकर पुलिस काफिला बक्सा जिला जेल पहुंचा तो जेल के बाहर सैकड़ों की संख्या में ज़ुबीन गर्ग के प्रशंसक इकट्ठा हो चुके थे। वे जस्टिस फॉर जुबीन के नारे लगा रहे थे और आरोपियों को सार्वजनिक रूप से पेश करने की मांग कर रहे थे।
फिलहाल बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शांति बहाल करने के इरादे से निषेधाज्ञा लागू करते हुए जिले में दूरसंचार सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×