एक और भाजपा शासित राज्य एक साम्प्रदायिक दंगा ,महाराष्ट्र के नागपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू,

महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब के मुद्दे पर सोमावार रात दो जगहों पर दो गुटों में हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब तक पुलिस ने 65 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। हिंसा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

यह विवाद औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर भड़का। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इसे ध्वस्त करने की चेतावनी दी थी। इसके पहले नागपुर में प्रदर्शन हुए थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हाल ही में औरंगजेब की कब्र हटाने की बात कही थी। समाजवादी पार्टी के नेता अबु आज़मी ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।
उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक और झड़प हंसपुरी इलाके में पुराना भंडारा रोड पर हुई। फिलहाल हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।



