बिहार का महाजंगलराज -जहानाबाद में पुलिसकर्मियों पर हमला,मटका फोड़ होली को लेकर हुए विवाद के बाद बवाल, कई घायल

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अररिया, मुंगेर के बाद ताजा मामला जहानाबाद में सामने आया है। यहां होली के दूसरे दिन मटका फोड़ने को लेकर हुए विवाद और पथराव में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप नया टोला मोहल्ले का है।
#WATCH | Bihar: Arvind Pratap Singh, SP, Jehanabad says, " In Jehanabad, at this very spot we are standing, a pot-breaking competition was organised. The main organiser of the event was upset that someone else had broken the pot. So, after the conclusion of the event, a scuffle… pic.twitter.com/a7HXcccEaE
— ANI (@ANI) March 16, 2025
होली के दूसरे दिन रविवार को मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया था। जहां मटका फोड़ने में काफी जद्दोजहद के बाद भी मटका नहीं टूटा तो मोहल्ले के एक लड़के ने डंडा मारकर उसे तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोग आपस में ही भिड़ गए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, मगर लोगों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया।
इस घटना में एक पुलिसकर्मी विकास कुमार को सिर पर चोट आई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना की सूचना पाकर एसडीओ और एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया। एसडीपीओ ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बिहार में बीते दिनों दो एएसआई की हत्या हो गई है। बीते शुक्रवार को बिहार के नंदलालपुर के पास एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से एएसआई संतोष कुमार पर हमला कर दिया। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी।



