राष्ट्रीय

मोदी की भाजपा सरकार में आदिवासियों पर पेशाब कर,पुलिस द्वारा दलित बेटी का जबरन अंतिम संस्कार कर ,हर 15 मिनट में दलितों के खिलाफ एक बड़ा अपराध हर दिन 6 दलित महिलाओं के साथ बलात्कार हर दिन ‘संविधान हत्या’ दिवस ही है , – खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की मोदी सरकार की घोषणा को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि संविधान जैसे पवित्र शब्द के साथ ‘हत्या’ शब्द को जोड़ना बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में हर दिन ‘संविधान हत्या दिवस’ ही तो मनाया है और हर गरीब व वंचित तबके से उनका आत्मसम्मान छीना है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, पिछले 10 वर्षों में आपकी सरकार ने हर दिन “संविधान हत्या दिवस” ही तो मनाया है। आपने देश के हर गरीब व वंचित तबके से हर पल उनका आत्मसम्मान छीना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता आदिवासियों पर पेशाब करता है, या जब यूपी के हाथरस की दलित बेटी का पुलिस जबरन अंतिम संस्कार कर देती है …तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है? जब घटता है और हर दिन 6 दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है?’’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×