राष्ट्रीय

आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, राहुल गांधी बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे !

आज इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे.

 

लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान आज शाम तक पूरा हो जाएगा. इस बीच इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में बैठक होने वाली है. बैठक का समय 3 बजे का है. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. बैठक में लगभग सभी शामिल हो रहे हैं

वहीं बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है कि तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद है. खरगे ने यह भी बताया है कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर जोर दिया था. पर प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे. तेजस्वी के साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल हो रहें हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों भाग ले रहे हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×