कोविशील्ड की तरह कोवैक्सीन से भी लोगों को हो रहे साइड इफेक्ट्स,सामने आया बड़ा खुलासा !

कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर पूरे देश और दुनिया में हंगामा मचा हुआ है. अब इस बीच कोवैक्सिन को लेकर भी एक रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जिन लोगों को कोवैक्सिन लगी है उनमें साइड इफेक्ट भी देखने को मिले हैं.

कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई. कोरोना महामारी के दौरान कुछ लोगों ने कोविशील्ड लगवाई. कुछ लोगों को कोवैक्सिन लगी. अभी कुछ दिन पहले ही कोविशील्ड के साइड इफेक्ट की खबरों से लोग डर गए थे. भारत बायोटेक की कंपनी कोवैक्सिन को लेकर भी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. यह पूरी रिसर्च रिपोर्ट बीएचयू (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) के शोधकर्ताओं ने बनाई है। इस शोध की रिपोर्ट स्प्रिंगर लिंक जर्नल में प्रकाशित हुई है।
कोवैक्सिन पर किए गए शोध में एक हजार 24 लोगों को शामिल किया गया था. जिसमें 636 लोग 25 साल के और 291 युवा थे. ये सभी लोग वैक्सीन लगवाने के बाद एक साल तक फॉलोअप करते रहे. जिनमें से 48 फीसदी यानी 304 युवाओं का दावा है कि उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण जैसी बीमारियों से जूझना पड़ा. वैक्सीन लेने के बाद जहां 42.6 फीसदी यानी 124 युवाओं को नसों की समस्या होने लगी, वहीं 5.8 फीसदी युवाओं को नसों, जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं में कोवैक्सिन के गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं। वैक्सीन लेने के बाद करीब 4.6 फीसदी महिलाएं पीरियड संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं. जबकि 2.7 प्रतिशत महिलाएं आंखों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं में थायरॉयड जैसी गंभीर बीमारी भी पाई गई।



