राष्ट्रीय

2024 में हार के डर से घबराए विश्व गुरु को याद आए नेहरू और उनकी उपलब्धियां, तारीफों के बांधे पुल, कांग्रेस का महिला आरक्षण बिल भी पास करने को राजी, सत्ता खोने का डर हिला देता है !

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि साढ़े नौ साल में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कई पत्रों के बावजूद मोदी सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। “भले ही बीजेपी ने इसमें बहुत देर कर दी है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए, बिल अंततः दिन के उजाले को देख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। इसे संसद में पेश किया जाएगा। इस बिल को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी। विपक्षी दलों की ओर से भी लगातार इसकी मांग की जा रही थी। यह बिल पिछले 27 साल से अटका हुआ है। कांग्रेस भी लगातार इस बिल को पास करने का मांग कर रही है।


 

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी संसद भवन पहुंच चुकी हैं। जब पत्रकारों ने यहां सोनिया गांधी से महिला आरक्षण बिल पर उनकी राय पूछी तो सोनिया गांधी ने कहा, ये हमारा है। ये अपना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×