मनोरंजन

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन, 14 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में कराई गईं थीं भर्ती !

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन, 14 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में कराई गईं थीं भर्ती !

मनोरंजन जगत से बेहद बुरी खबर सामने आई है। बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 20 नवंबर 2022 को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां इस सप्ताह के शुरू में कई कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। वह 24 वर्ष की थीं।

बता दें कि 14 नवंबर को एंड्रिला शर्मा को कई बार कार्डियक अरेस्ट हुए जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया.उन्हें इंट्राक्रेनियल हेमरेज हुआ था और उन्हें लेफ्ट फ्रंटो टेम्पोरो पैरिएटल डी-कंप्रेसिव क्रैनियोटॉमी सर्जरी से गुजरना पड़ा था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एंड्रिला ने 20 नवंबर को अंतिम सांस ली.

वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। अस्पताल के बढ़ते कर्ज से भी वह काफी परेशान थीं जिसके बाद बालीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया था।

Related Articles

Back to top button
×